टूटते परिवार बिखरते रिश्ते
बिखरते परिवार टूटते रिश्ते
लाचार परिवार बेबस रिश्ते
बेबस परिवार लाचार रिश्ते
रिसते परिवार सीलते रिश्ते
अनजाने परिवार मनमाने रिश्ते
सुलगते परिवार अंगारते रिश्ते
बीमार परिवार रोगी रिश्ते
घबराते परिवार डरते रिश्ते
सकुचाते परिवार सिमटते रिश्ते
स्व होते परिवार स्वाहा होते रिश्ते
घर होते परिवार बन्द होते रिश्ते
ऑफलाइन परिवार आनलाइन रिश्ते
आभाषी परिवार आभाषी रिश्ते
सम्मानित परिवार अपमानित रिश्ते
बड़े बड़े परिवार छोटे होते रिश्ते
मुक्त होते परिवार रिक्त होते रिश्ते
ऐसे कैसे परिवार कैसे ऐसे रिश्ते
बचा लो परिवार निभा लो रिश्ते
जोड़ो परिवार जोड़ो रिश्ते
आपके परिवार मेरे परिवार
आपके रिश्ते मेरे रिश्ते
Shyam Narayan Ranga
श्याम नारायण रंगा
No Comment to " टूटते परिवार बिखरते रिश्ते "
Post a Comment