Flash

स्टोव की व्यथा

By SHYAM NARAYAN RANGA - Monday, June 16, 2008 1 Comment
क्यों नाहक बदनाम होता है स्टोव तू और सासुए बच जाती है, 
बस थोडा सा हाथ होता है ननद का और बहुए जल जाती हैं, 
समधी जिसने कभी मांगी थी राजदूत 
न देने पर वो भी बन गया यमदूत, 
इस दौड़ मै कम नहीं होतें है देवर, 
मरने के बाद इकट्ठे कर लेते है भाभी के सारे जेवर, 
और बना देते है भाभी को पूजनीय 
जिसकी हालत उन्होने कर दी थी दयनीय, 
इस सब मै पति का भी कुछ नहीं जाता है, 
और अगले ही साल ने दुल्हन का आगमन हो जाता है, 
पर यार स्टोव तू तो बदनाम ही रह जाता है, 
एक बात तो बता यार, 
तेरी लपट हमेशा बहु को ही क्यों जलाती है, 
सास और ननद क्यों बच जाती है, 
 खैर जाते दे तू भी क्या कहेगा, 
नारी को मारे नारी ही आगे आती है 
नारी को मारे नारी ही आगे आती है

Tags:

1 One Comment " स्टोव की व्यथा "

Gopal Singh June 16, 2008 at 5:27 AM

bhai shyam,

ye kavita padhne layak hai..isme jo bat tum kehna chahte ho wo to aa hi gayi hai or grammer bhi pichali kavita ki tulna main behtar hai.

aab main kavita k issue pe kuch kehna chahta hu- ye bat sahi hai ki aurato ki aaj ki halat k liye kuch had tak aurato ka bhi yogdan hai lekin hamare pitra-sattatmak samaj main purusho ka role bhi koi dudh se dhula nahi hai. ye kahkar ham apni jimmedari se nahi bach sakte ki aurat hi aurat ki dushman. iske liye kai hado tak to ham bhi jimmedar hai.