Flash

Latest Posts
Browsing Category "MEDIA"

सोशल मीडिया मेरी नजर में

- Monday, June 3, 2019 No Comments
सोशल मीडिया बाकी परम्परागत मीडिया से एक जुदा साधन है। इसके द्वारा अपने मोबाइल और कम्प्यूटर पर एकांत में बैठा व्यक्ति पूरी दुनिया से जुडा रह सकता है। फेसबुक, वाॅट्सअप, लिंकडइन, इन्स्टाग्राम आदि आदि सोषल मीडिया के बहुत सषक्त और आसान उपलब्ध साधन है। वर्तमान में जिंदगी का अहम् हिस्सा बन चुका यह मीडिया सूचना, संचार, षिक्षा, मनोरंजन और जागरूकता का आधुनकि प्रभावकारी तरीका है। सामाजिक सम्पर्क के इन साधनों ने लगभग हर आम आदमी को अपनी बात कहने का मंच दिया है और एक तरह से कहे तो पत्रकार बना दिया है।

मीडिया पर प्रतिबंध

- Sunday, November 6, 2016 No Comments
भारत के संविधान में आर्टिक्ल 19{1}{क} में वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान की गई है परंतु यह स्वतंत्रता निर्बाध नहीं है और इस पर राज्य युक्तियुक्त प्रतिबंध लगा सकता है। साथ ही संविधान में यह भी प्रावधान है कि देष में जब भी आपातकाल लगाया जाएगा आर्टिकल 19{1}{क} अपने आप स्थगित हो जाएगा इसके लिए अलग से कोई नोटिफिकेषन की भी आवष्यकता नहीं है। वर्तमान में देष के एक न्यूज चैनल एनडीटीवी पर केन्द्र सरकार द्वारा एक दिन का प्रतिबंध लगाया गया है। यह निर्णय उच्च स्तरीय समिति ने किया है और सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह प्रतिबंध लगाया है। पूरे पत्रकारिता के जगत में सरकार की इस कार्यवाही की निंदा की जा रही है।

वर्तमान मीडिया ........ झूठ का व्यापार

- Sunday, September 14, 2014 No Comments

बात तब की है तब में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैनल के लिए अपने जिले का प्रतिनिधि संवाददाता हुआ करता था। सर्दी के मौसम में मेरे पास उक्त चैनल के राजस्थान हैड का फोन आया और ठंडक पर एक खबर करके भेजने को कहा जबकि उस समय बीकानेर में इतनी ठंड नहीं थी परंतु हैड साहब ने मुझे यह कहकर समझाया कि मैं चार मफलर लूं और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाकर किसी ऊॅंटगाड़े वाले को पकडूं और एक मफलर ऊॅंट को पहनाऊ एक गाड़े वाले को पहनाऊ और स्वयं पहनकर कर पीटीसी करूं कि बीकानेर में भयंकर ठंड का मौसम है। मैंने स्पष्ट तौर पर इस तरह की खबर करने से मना कर दिया लेकिन उस समय मेरे समझ में यह बात जरूर आ गई कि मीडिया में जो दिखता है वह होता नहीं है बल्कि वह दिखाया जाता है जो कि बिकता है। ऐसे कईं उदाहरण मेरे पिछले पत्रकारिता के जीवनकाल से जुड़े हैं जिसमें मैंने व्यक्तिगत तौर पर व काफी समीपता से मीडिया में फैले झूठ को देखा समझा और महसूस किया। मैं यहां यह जरूर कहना चाहूंगा कि यह झूठ इलेक्ट्रोनिक मीडिया और वेब मीडिया में प्रिंट मीडिया की अपेक्षा ज्यादा देखा जा रहा है। किसी भी तथ्य को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करना और बात का बतंगड़ बनाना वर्तमान में मीडिया की आदत का शुमार हो गया है और मीडियाकर्मी ऐसा करना अपना धर्म मानते हैं। मैंने अपने साथ काम करने वाले एक मीडियाकर्मी से जब यह पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो तो उसने कहा कि ऐसा करने का मन तो नहीं होता परंतु करें क्या चटपटी व धमाकेदार खबर के बिना चैनल की चर्चा नहीं होती। झूठ के इस व्यापार में मीडिया के मालिकों से लेकर स्थानीय संवाददाताओं तक का हाथ होता है और बड़ी बेखूबी से यह व्यापार फल फूल रहा है। प्रसिद्ध समाचार पत्रों व प्रसिद्ध न्यूज चैनलों की बेबसाईट पर जाकर देखो तो पता चलता है कि न्यूज की हैडिंग इतनी जबरदस्त व मसालेदार लगाई जाती है कि कोई भी पाठक उस पर क्लिक करके उसको पढ़ेगा और पूरी न्यूज पढ़ कर भी उसको न्यूज की हैडिंग से मिलता जूलता कुछ भी न्यूज में नजर नहीं आएगा। इस तरह की झूठे शीर्षक जहां पाठकों को गुमराह करते हैं वहीं मीडिया की विश्वसनीयता भी समाप्त करते हैं। यहां यह कहने मंे मुझे बिल्कुल भी हिचक नहीं है कि वर्तमान इलेक्ट्रिोनिक न्यूज चैनल पर भरोसा करना पाठक की मुर्खता की निशानी है। 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में जितना झूठ और अस्पष्ट वर्तमान में मीडिया से निकलकर समाज में आ रहा है उतना और कहीं से भी नहीं आ रहा है। 

बीच में यह एक फैशन चला था कि कुछ न्यूज भूतों की स्टोरी और भूतों की खबरें दिखाकर अपनी दुकान चलाते थे और उनका अपने लोकल संवाददाताओं पर यह दबाब रहता था कि वे जैसे तैसे करके भूतों की स्टेारी पर अपना सारा ध्यान केन्द्रित करें। इसका परिणाम यह हुआ कि उन दिनों में चैनलों को देखकर यह मालूम पड़ता था कि यह देश भूतों का देश है जहां पर भूतों का राज है। देश के प्रसिद्ध स्मारकों तक में भूत होने की खबरें उन दिनों बाजार में आई। इसी से जुड़ा किस्सा है कि हमारे शहर बीकानेर में भी संवाददाताओं ने भूतों की खबरों को करना शुरू कर दिया। उन दिनों बीकानेर में न्यू कोर्ट कैम्पस तैयार हो रहा था और निर्माण कार्य में एक मजदूर की मौत हो गई थी तो एक चैनल ने यह खबर चलाई थी कि न्यू कोर्ट कैम्पस में भूत है और जो मजदूर मरा है उसकी आत्मा यहां भटक रही है। इसी तरह बीकानेर के प्रसिद्ध तालाब व शिव मंदिर ‘फूलनाथ जी के तालाब’ के कैम्पस में भी भूत होने की खबर एक चैनल ने चलाई जिसका घोर विरोध हुआ और उक्त चैनल के रिपोर्टर को माफी मांगनी पड़ी। उसी दौरान गंगाशहर के बंगले मंे भूत की खबर चलाई गई। इसी तरह वर्तमान में राजनीति मंे झूठ की खबरें परवान पर है। देश के किसी भी हिस्से से राजनीतिक जोड़ तोड़ हो रहा है और कोई कुछ कह रहा है। जैसी अनाप शनाप खबरें इस देश में धड़ल्ले से बड़ी निरंकुशता से चल रही है। 
लोकतंत्र का यह चैथा स्तंभ अगर इतना मदमस्त होकर निरंकुश हाथी की तरह विचरण करेगा तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छा नहीं होगा। आज लोग मीडिया पर विश्वास रखते हैं और आम आदमी यह सोचता है कि उसने जो टीवी में देखा है या इंटरनेट पर पढ़ा है वह सच है लेकिन झूठी खबरों को अपने नीजी स्वार्थ के लिए खुलेआम फैलाकर वर्तमान मीडिया अपने सामाजिक सरोकारों से पीछे हट रहा है और इस देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है। मीडिया की यह गैर जिम्मेदारी देश की आने वाली पीढ़ी कोे गुमराह कर कर रही है क्योंकि वर्तमान पीढ़ी के पास ज्ञानार्जन का तरीका ही इलेक्ट्रोनिक चैनल व इंटरनेट रह गया है।ऐसी स्थिति में देश का युवा जो देखता व पढ़ता है उसे ही सच मानता है। तो क्या यह मीडिया की जिम्मेदारी नहीं है कि भारत देश के युवाओं में झूठ की नींव न डालें और देश के भविष्य की ईमारत को कमजोर न करें। अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए और अंधे होकर आर्थिक लाभ कमाने की लालसा के लिए बड़े बड़े धनकुबेर मीडिया के मालिक बन गए हैं और उनके लिए पत्रकारिता मिशन न होकर व्यापार रह गया है। एक व्यापारी की तरह जैसे तैसे करके लाभ कमाने की लालसा ने मीडिया को झूठ और वो भी चटपटा झूठ बोलने के लिए प्रेरित किया है। 
क्या यह सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है कि वे इस तरह के फैल रहे झूठ पर अंकुश लगाए। भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 {1} {क} में दी गई वाक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का यह कभी मतलब नहीं है कि आप जो मन में आए वो बोलो बल्कि उसके मायने यह है कि आप जो भी बोलो वो जिम्मेदारी से बोलो । सरकारों को इस आजादी पर युक्तियुक्त प्रतिबंध लगाने का अधिकारी भी संविधान ने दिया है तो ऐसी स्थिति में लोकतांत्रिक व्यवस्था में तंत्र से उम्मीद की जाती है वे लोक में मीडिया के जरिये फैल रहे झूठ को रोकें और इस देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें। 
------------------------------------------------------------------------------------
श्याम नारायण रंगा ‘अभिमन्यु’ (Shyam Narayan Ranga)
नत्थूसर गेट के बाहर
पुष्करणा स्टेडियम के पास
बीकानेर {राजस्थान}334004
मोबाईल - 9950050079

वर्तमान हालात और मीडिया की जिम्मेदारी

- Friday, September 12, 2014 No Comments


Shyam Narayan Ranga
लोकतंत्र के तीन मुख्य स्तम्भ है विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सर्वजन ने प्रेस अर्थात मीडिया को स्वीकार किया है। वर्तमान में अगर हम सारी व्यवस्था पर नजर डालें तो पता चलता है कि लोकतंत्र के इस चौथे स्तमभ ने बाकी तीनों स्तम्भों पर हावी होने की कोशिश की है। वर्तमान में मीडिया अपना जो चेहरा पेश कर रहा है वह अब अपने खतरनाक रूप में सामने आ रहा है। मीडिया अपनी भूमिका को ज्यादा आंक कर एक ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है कि लोकतंत्र के बाकी तीनों स्तम्भों की कार्यप्रणाली पर इसका प्रभाव पडने लगा है।

वास्तव में मीडिया का कार्य है कि वह जनता के सामने सच की तस्वीर लाए और सरकार का जो तंत्र है उसको जनता के सामने प्रस्तुत करें चाहे वह अच्छा हो या बुरा और इसी तरह मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह सरकार के सामने जनता के सही हालात प्रस्तुत करें ताकि तंत्र में बैठा हूक्मरान यह भूले नहीं कि उसकी कुर्सी लोक के जिम्मे ही है और वह उसी भीड का नुमाइन्दा है जो आज उसके सामने खडी है। वास्तव में मीडिया निष्पक्ष व निर्भीक तरीके से कार्य करें न कि निर्णायक तरीके से। आज के परिदृश्य में हो यह रहा है कि मीडिया अपनी निर्णायक भूमिका में नजर आ रहा है। हर किसी भी प्रकरण में मीडिया तथ्यों को इस तरीके से पेश करता है कि जैसे मीडिया, मीडिया न होकर कोई अदालत हो। मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह तथ्य प्रस्तुत कर दे न कि उन तथ्यों पर निर्णय करे। मीडिया निर्णायक भूमिका में रहे यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि लोकतंत्र बैलेंस का तंत्र है जहाँ विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका परस्पर मैन टू मैन चकिंग का भी काम करते हैं और इस भूमिका में मीडिया की यह जिम्मेदारी है कि वह इस चैंकिग का हिस्सा बने न कि इन सब पर हंटर लेकर खडा हो जाए। मीडिया तीसरी ऑंख है समाज का दर्पण है, यह मीडिया के लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए। वर्तमान में मीडिया के कारण एक जन दबाब बनता है और इस जन दबाब में सही निर्णय नहीं हो पाते। आज न्यायपालिका, विधायिका सब के सब मीडिया का दबाब महसूस कर रहे हैं। इस दबाब के कारण कार्यपालिका कार्य नहीं कर पाती और न्यायपालिका निर्णय नहीं कर पाती। मीडिया की क्या और कैसी भूमिका हो यह तौलने का समय है।

वर्तमान समय में यह जरूरी है कि मीडिया दादागिरी न करे सहयोगी रहे। मीडिया की दादागिरी के कारण मीडियाकर्मी भी अपने आप को पत्रकार न समझकर न्यायाधीश समझने की भूल कर रहे हैं। मीडियाकर्मी किसी भी सरकारी या गैर सरकारी तंत्र में जाकर अपने आप को विशिष्ट अंदाज में पेश करता है और उसके दिमाग में यह बात रहती है कि मैं इन सब की खैर खबर लेने के लिए ही ह। वास्तव में एक पत्रकार समाज सुधारक की भूमिका में नजर आए व अपनी कार्यप्रणाली को समाज के सुधारने की दिशा में ले जाए तभी यह संभव है कि मीडिया का वास्तविक फायदा समाज व राष्ट्र को मिलेगा। मीडिया की दादागिरी का परिणाम यह हो रहा है कि आज मीडियाकर्मी भी अपने इस पेशे को भ्रष्टाचार में डूबाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में टूजी स्पेक्ट्रम के मामले में यह बात खुल कर सामने आई है कि मीडिया में किस स्तर पर भ्रष्टाचार पैठ चुका है। लोकतंत्र का यह चौथा स्तम्भ अपने सही व वास्तविक रूप को प्रकट करें न एक ऐसा चेहरा बनाए जो लोकतंत्र के बाकी स्तम्भों से मिलता जुलता नजर आए।

यहाँ मैं स्पष्ट करना चाहगा कि इस मामले में इलेक्ट्रिोनिक मीडिया ने कुछ कदम ज्यादा ही काम किया है। वर्तमान में टी.वी. चेनल्स की खबरों का आमजन पर सीधा असर पडता है। जल्दी से जल्दी और ज्यादा से ज्यादा खबर देने की चाहत ने मीडिया की विशलेषणात्मक शक्ति को समाप्त सा कर दिया है। जो चीज जब जहाँ और जिस रूप में दिखाई दे रही है उसको उसी रूप में तुरन्त पेश कर देने से आज टीवी चेनल्स बेताब नजर आते हैं, वे उन तथ्यों की तरफ गौर नहीं कर रहे कि इस दिखाई देने वाले तथ्य के पीछे सच्चाई क्या है। जरूरत है कि खबरों का विशलेषण हो, उसकी सत्यता की जाँच हो और फिर खबर आम जन के सामने एक रिपोर्ट की तरह पेश आए एक फैसले की तरह नहीं। मीडिया की भूमिका समाज सुधारक व समाज के पथ प्रदर्शक की हो ताकि लोगों को सही और गलत का अंदेशा हो जाए और यह निर्णय आम जन पर ही छोड दिया जाए कि वो कौनसा रास्ता चुनना चाहता है। मीडिया में काम करने वालों को यह बात अच्छी तरह से मालूम होती है कि आमजन की समझ कैसी है और किसी भी मुद्दे पर आम लोगों का क्या नजरिया और प्रतिकि्रया रहेगी तो ऐसी स्थिति में मीडिया की जिम्मेदारी है वह समाज में शान्ति, सद्भावना व एकता कायम करने का माहौल बनाए और अपने सकारात्मक रूख को पेश करें और जब वर्तमान में सारी तरफ अव्यवस्था, अशांति और अराजकता का माहौल है तो मीडिया की जिम्मेदारी और ज्यादा हो जाती है।

श्याम नारायण रंगा ’अभिमन्यु‘ 
पुष्करणा स्टेडियम के पास, नत्थूसर गेट के बाहर, बीकानेर 

मीडिया की गैर जिम्मेदारीः जिम्मेदार कौन

- No Comments

Shyam Narayan Rangaभारत का लगभग सारा मीडिया और विशेष रूप से इलैक्ट्राॅनिक चैनल पिछले दो माह से विशेष सुर्खियों के साथ एक मर्डर केस के पीछे लगा हुआ है और देश भर के सारे चैनल इस खबर को दिखाते नहीं थक रहे कि आरूषि की हत्या कैसे हुई होगी और क्या क्या हुआ होगा। इस सारे प्रकरण में पचास दिन पहले आरूषि के पिता को अपनी पुत्री की हत्या के आरोप में नोयडा पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया और पिछले पचास दिनों से देश भर के मीडिया ने जमकर आरूषि के पिता डाक्टर राजेश तलवार पर छींटाकसी की । डाक्टर राजेश तलवार को एक दरिंदा व पुत्री का हत्यारा बताया गया और डॉक्टर तलवार के व्यक्तिगत जीवन व चरित्र पर जमकर आरोप लगाए गए । एक टी वी चैनल तो यहाँ तक बता दिया कि एक वहसी बाप ने मासूम पुत्री की हत्या किस प्रकार की। 
Arushi and Rajesh Talwarआज सीबीआई ने दोपहर में आनन फानन में एक प्रेस कॉफ्रेस बुलाकर यह सनीसनीखेज खुलासा किया कि डॉक्टर राजेश तलवार निर्दोंष है और उनके खिलाफ किसी प्रकार का सबूत नहीं मिला है। आज आरूषि के पिता डॉक्टर राजेश तलवार को रिहा कर दिया गया। आज तलवार की रिहाई और सीबीआई द्वारा उनकी बेगुनाही की घोषणा ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर एक सवालिया निशान लगा दिया है और यह बता दिया है कि इस देश का मीडिया कितना गैर जिम्मेदार है। बिना सोचे समझे सिर्फ शक की बिनाह पर देश भर के मीडिया ने डॉक्टर राजेश तलवार ने पर जमकर आरोप लगाए और एक पिता को पुत्री का हत्यारा साबित करने में कोई कसर नहीं छोडी। किसी ने यह नहीं सोचा की आखिर एक बाप बेटी का हत्यारा क्यों होगा और क्यों करेगा वह यह गुनाह।
मीडिया की इस मार का डॉक्टर तलवार के व्यक्तिगत जीवन पर कितना असर पडा है इसका मूल्यांकन करना नामुमकिन है। मीडिया की भयंकर भूल ने एक व्यक्ति के जीवन व चरित्र को कहीं का नहीं छोडा । आखिर कौन जिम्मेदार है इस गैर जिम्मेदारी का।  इस देश का मीडिया इतना गैर जिम्मेदार है कि अपनी टीआरपी रेटिंग बढाने के लिए और खबर को ज्यादा से ज्यादा चटकारेदार बनाने के लिए वह ऐसी ऐसी खबरें गढ देता है जिसका कोई आधार नहीं होता। मीडिया की यह गैर जिम्मेदारी आज खुलकर देश के सामने आ चुकी है। हम देख रहे हैं कि किस तरह से आरूषि के हत्याकांड को इस देश का मीडिया परोस रहा है।  इस देश के मीडिया को न तो आरूषि से प्रेम है और नहीं डॉक्टर तलवार से हमदर्दी । इसे फिक्र है सिर्फ अपने टीआरपी रेटिंग की और दिनभर चैनलों के आका यह सोचते रहते हैं कि किस तरह किसी न्यूज को सनसनीखेज बनाया जाए। इस बार उनके हाथ आरूषि लगी। इस न्यूज को तमाम चैनलों ने जमकर परोसा और खुलकर बताया बिना यह सोचे समझे की आखिर सच्चाई क्या है। किसी भी चैनल ने इस बात की ओर ध्यान ही नहीं दिया कि आखिर एक बाप अपनी बेटी की हत्या क्यों करे। चैनलों में हमेशा यही देखा जाता है कि आज कौनसी खबर सबसे ज्यादा देखी गई और कौन सी खबर की रेंटिंग क्या रही।
किसी जमाने में माना जाता था कि मीडिया समाज का दर्पण है यह समाज व राष्ट्र को उसका आईना दिखाता है। आज इस देश का नागरिक यह पूछना चाहता है कि इस भद्दी और बिगडैल मीडिया को उसका चेहरा कौन दिखाए। इस गैर जिम्मेदार मीडिया को अगर समय रहते नहीं रोका गया तो यह उस मदमस्त हाथी की तरह होगा जो पागल होकर जब निकलता है तो न जाने कितनों की जाने ले लेता है। बात सिर्फ राजेश तलवार की नहीं है आज का मीडिया अपनी लाईन व लेंथ से हट चुका हैं। पत्रकारिता में भी नैतिकता नहीं रही । बाजारवाद के इस दौर ने पत्रकारिता को भी व्यवसाय बना कर रख दिया है। पत्रकार अपने चैलन का सेल्समेन है जो दिनभर ऐसी खबरे गढने में व्यस्त रहता है जो ज्यादा से ज्यादा बिक पाए। 
डॉक्टर राजेश तलवार को जो सदमा लगा है, उनके चरित्र को गिराने का जो प्रयास हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा। यह सोच कर दिल दहल जाता जाता है कि जिस बाप की बेटी की चिता की राख भी अभी ठण्डी नहीं हुई है उस पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगा कर जेल मे डाल दिया जाता है। उसके चरित्र को गिराने के तमाम प्रयास किए जाते हैं। एक सोच कर देखो क्या गुजरी होगी इस बेगुनाह बाप पर। बेटी की याद में रो भी नहीं सका और अगर रोया तो इस मीडिया ने उसके ऑसुओं को भी घडयाली बताया। मीडिया की यह मार डॉक्टर तलवार ने कैसे सही होगी यह तो डॉक्टर तलवार ही जानते हैं। मीडिया का मारा कहीं का नहीं रहता और ये पचास दिन डाक्टर राजेश तलवार को कोई नहीं दे सकता। भगवान आरूषि की आत्मा को शांति दे और प्रार्थना करूँगा की इस देश की पत्रकारिता को नए आयाम दे ताकि इस मदमस्त हाथी पर अंकुश लगाया जा सके और देश व समाज को मदमस्तता मे कर रहे आतंक से बचाया जा सके अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब यह हाथी अपनों को ही कुचल कर खाक कर देगा।


Article by :  Shyam Narayan Ranga
श्याम नारायण रंगा 

बिकता मीडिया गिरता स्तर

- Monday, July 20, 2009 6 Comments
समाज सेवा का सबसे अच्छा व लोकप्रिय का एक साधन पत्रकारिता के रूप मे भी प्रतिष्ठित है और बीते पॉच सालों के पत्रकारिता कार्य मे मैने प्रिंट, इलैक्ट्राॅनिक, वेब मीडिया के साथ स्वतंत्र पत्रकारिता की है। इन्ही पॉच वर्षो के कार्यानुभव के आधार पर पत्रकारिता के लेकर अब मेरा एक अलग सा ही नजरिया बनता जा रहा है। अलग इसलिए की मुझे जब ई टीवी राजस्थान से जुडने से पहले एक साक्षात्कार का सामना करना पडा तो उस साक्षात्कार में ई टीवी के तत्कालीन चैनल प्रभारी तारकेश्वरजी मिश्रा ने मुझसे पूछा था कि आप इस क्षेत्र में क्यों आना चाहते हैं तो मैंने अपना नजरिया यह कहते हुए स्पष्ट किया था कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग से जुडने का एक अच्छा जरिया है और विभिन्न संस्कृतियों, समाजों के बारे में आप अच्छी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और देश की सेवा करने का यह एक अच्छा जरिया है। मेरा आज भी यह सोचना है कि पत्रकारिता एक जज्बा है और एक जुनून है जिससे आप अपनी ज्ञान की भूख समाज से सीधे संवाद कर शांत कर सकते हैं। लेकिन जब चारों तरफ नजर दौडाते हैं तो वास्तविकता कुछ और ही नजर आती ह। वास्तव में मीडिया और मीडिया से जुडे लोगों ने अपने आप को इतना बडा मान लिया है कि वे समाज से कट से गए हैं और कुछ विशिष्ट बनने की चाह ने पत्रकार को वीआईपी भी समझ चुके है। मीडिया अपने दायित्व से विमुख होता जा रहा है और आज पत्रकारिता शुद्ध रूप से व्यावसाय बन गया है। वर्तमान में राजस्थान में चुनावी माहौल चल रहा है। मुझे मेरे एक पत्रकार मित्र ने एक उम्मीदवार के मीडिया सेल को संभालने के लिए कहा। मुझे यह काम पेशेवर चरित्र के खिलाफ लगा तो मैंने यह काम करने से मना कर दिया। अगर मै उस उम्मीदवार के लिए काम करता तो शायद मेरा नजरिया पत्रकार का न होकर एक ठेकेदार का हो जाता जिसने अमुक उम्मीदवार के लिए काम करने का ठेका लिया है। खैर व्यावसायिकता के इस दौर में यह कोई बडी बात नहीं है और मेरा इस काम के लिए नकाराना मेरे मित्रों को मूर्खता ही लगेगा। हम चुनाव के इस संदर्भ में ही ले तो यह बात सामने आती है कि वास्तव में अखबारों में उसी उम्मीदवार की खबरे लगती है जिसने खबरें लगवाने के लिए कोई कीमत चुकाई है। इसे विज्ञापन की श्रेणी मे खडा करके इम्पेक्ट न्यूज के नाम से परोसा जा रहा है लेकिन सब जानते हैं कि जो उम्मीदवार यह कीमत नहीं चुकाता है उसे अखबार के किसी कोने में वह स्थान दे दिया जाता है जहाँ सभी की नजरें कम ही जाती है। मैं आपको यह बात एक उदाहरण देकर समझाना चाहगा कि मेरे शहर बीकानेर के एक राष्ट्रीय पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार ने अपना नामांकन हजारों समर्थकों के साथ दाखिल किया और सारे शहर में यह चर्चा का विषय था कि इतनी भीड लेकर किसी उम्मीदवार ने आज तक अपना पर्चा नहीं भरा है और निश्चय ही भीड कल के अखबार मे देखने को मिलेगी। इस उम्मीदवार के बारे में यह चर्चा है कि वह आने वाले समय में प्रदेश का मुख्यमंत्री भी हो सकता है लेकिन यहाँ के राष्ट्रीय स्तर के अखबारों ने इस खबर को ऐसे लगाया जैसे किसी निर्दलीय ने अकेले जाकर नामांकन दाखिल कर दिया हो तो फिर फोटो लगाने का तो सवाल ही नहीं उठता। अगले ही दिन एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया और वह उम्मीदवार एक धन्ना सेठ है तो इम्पेक्ट न्यूज के नाम पर वह वो जगह पा गया जिसकी आम आदमी कल्पना ही नहीं कर सकता है। तो इस तरह खबरें बिकने लगी है और पत्रकार की कलम की धार उतनी ही तेज होती है जितनी की उस धार की कीमत चुकायी जा रही हैं। अब आम आदमी क्या जाने की इम्पेक्ट न्यूज क्या है और बिना दाम की न्यूज क्या। सच्चे, निहित स्वार्थो से परे, निर्भीक, सच्ची, खरी-खरी खबरों को परोसे जाने को लेकर बडे बडे दावे करने वाले इन अखबारों के भरोसे मे रहकर हवाओं का अनुमान लगाने वाले तो यह ही समझते हैं कि शायद इम्पेक्ट न्यूज वालों का जोर ज्यादा है। मीडिया के इस बिकाउपन ने वास्तव में मीडिया के स्तर को गिरा दिया है। वर्तमान में राजस्थान सहित कईं राज्यों में लोकतंत्र का सबसे बडा उत्सव मनाया जा रहा है। जनता अपने पाँच साल के भाग्य का फैसला करेगी। भारत जैसे देश में जहाँ शिक्षा की कमी व अनुभव के चलते अभी लोकतंत्र की समझ का अभाव है जातिगत कट्टरता और क्षेत्रीयता ने लोकतंत्र को प्रभावित कर रखा है। अतः यहाँ मीडिया की जिम्मेदारी ज्यादा बढ जाती है कि वह अपने काम को एक हवन मान कर करें और अपनी पूरी ताकत लगा दे कि जनता अपने सही मत का सही तरीके से प्रयोग कर सके। एक तरफ हम यह बात करते हैं कि राजनीति में स्तर गिर रहा है, वोट खरीदे जा रहे हैं, दारू पिलाकर वोट ले लिए जाते हैं, जाति की धारणा जीत को जय करती है तो ऐसी स्थिति में मीडिया की यह प्रमुख जिम्मेदारी है कि वह इन सब बातों को उजागर करें और जनता को यह बताने का प्रयास करें कि वर्तमान में उसका क्या महत्व है। आज किसी न किसी रूप में मीडिया ने घर घर पहच बनाई है और लोगों को आज भी भरोसा है कि मीडिया में सच छपता है तो ऐसी स्थिति में मीडिया की भरोसे को कायम रखते हुए जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। लेकिन हकीकत यह है कि मीडिया से जुडे लोग इसे कमाई के दिनों के तौर पर देखेते हैं और ज्यादा से ज्यादा विज्ञापन बटोरने का प्रयास करते हैं। इस बारे मे जब इनसे बात की जाती है तो यह सुनने को मिलता है कि अभी को सीजन है अभी नही विज्ञापन नही बटोरने तो कब बटोरेंगें। उम्मीदवारों और पार्टीयों से विज्ञापन बटोरने का काम जोरों पर है और कुछ को तो तनख्वाह व कमीशन के आधार पर ही विशेष नियुक्ति दी जारही है। उम्मीदवार भी जानते हैं कि अगर हमें अखबार में जगह पानी है तो कीमत चुकानी पडेगी और हम पैसा देकर जो चाहे वो छपा लेंगे। और ऐसा हो भी रहा है। ऐसी स्थिति मे पाठक जो कि एक आम मतदाता भी है क्या उम्मीद करे की हम स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना कर पाएंगे। धरातल की हकीकत देखते हैं तो दिल चीख उठता है और लगता है कि जैसे व्यावसायिकता ने मीडिया की ऑंखों पर पट्टी बाँध दी है और उसे पूर्णरूप से बिकाउ बना दिया है। लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ पर वर्तमान में भारी जिम्मेदारी है और उसे चाहिए कि वह इस बोझ को उठाएं ताकि जागरूक पाठकों का विश्वास कायम रह। अनेकों बार हमे उलट सुनने को मिल जाता है कि एक पत्रकार की क्या औकात होती है इसे तो एक प्लेट नाश्ता और एक कप चाय पिला दो और अगले दिन अखबार देख लो, सब कुछ माफिक मिल जायेगा तो धरातल पर देखकर ऐसा लगता भी है कि उनकी ये उलाहना सही है। हो सकता है कि मेरी यह बात कईं पेशेवर बन्धुओं को बुरी लगे लेकिन जिन्हें बुरी लगती है वे भी जानते हैं कि सच यही है और बुरी लगने का कारण भी यह है कि आखिर यह बात आपने कैसे कह दी। लेकिन दोस्तों वास्तविकता यही है कि आम लोग हमारे बारे में ये बातें करते हैं और हमे ज्यादा दुख इसी बात का होता है। मैं कहना चाहगा की जो व्यक्ति नहीं जानता कि वह क्या कर रहा है वह नादान है और उसे माफ किया जा सकता है लेकिन जो जानता है कि वह क्या कर रहा है और फिर भी वह गलत करता है तो वह अपराधी है। आखिर यह हालात बने क्यों अगर हम यह सोचें तो ज्यादा अच्छा होगा। अब क्या करे, बेरोजगारी ने भी गली गली में पत्रकार पैदा कर दिये है। एक छोटा सा अखबार निकालते हैं जिसकी पचास प्रतियाँ भी नहीं छपती है लेकिन वो अपने आप को किसी राष्ट्रीय समाचार पत्र के सम्पादक से कम नहीं समझते, सरकारी कागजो में हजारों प्रतियाँ बेच कर वह अपने पत्रकार होने का अहसान पूरे देश पर जमाता है। वास्तव में मीडिया का नजरिया समाज के प्रति बदल गया है। पत्रकारों में सेवा की भावना नहीं रही है और वे अपने आप को किसी आई ए एस अधिकारी से कम और किसी एम पी, एम एल ए से नीचा नहीं देखते। एक पत्रकार की चाह रहती है कि वह किसी लाईन में खडा न हो, उसे घर बैठे ही गैस सिलेण्डर उपलब्ध हो जाए, वह तब किसी अस्पताल में जाए तो डॉक्टर उसे छोडने बाहर आए और जब वह किसी अधिकारी से बात करे तो अधिकरी की घिघ्घी बंध जाए, उसके कहने से उसके साथियों का स्थानान्तरण हो और पुलिस का कोई हवलदार ट्रेफिक नियमों के नाम पर उसे तंग न करे आदि आदि। मेरे कहने का मतलब है कि पत्रकार में सेवा की भावना नहीं रही और वह अपने आप को अभिजात्य वर्ग का समझने लगा है। समाज से दूर रहकर समाज सेवा नहीं की जा सकती और मीडिया की समाज से दूरी ने मीडिया को बिकाउ बना दिया है। टी वी चैनलों का गिरता स्तर आज आप सब के सामने हैं। दिन भर खून खराबा के खबरें, किसी स्टंट के नाम पर सनसनी और किसी ऐसी खबर की चर्चा जिसे आप किसी फिल्म में देखना पसंद करते हैं। वास्तव में मीडिया के ताकतवर होने की चाह ने उसे अंधा बना दिया है। किसी ने कहा कि मीडिया एक हाथी है जिसे खाने के लिए बहुत कुछ चाहिए और जब कुछ नहीं मिलता तो मदमस्त हाथी भूख से आतंक मचाने लगता है और चौबिस घंटों के चैनलों और चौबीस पन्नों के अखबारों की यह मजबूरी है कि वह कुछ न कुछ तो दिखाऍं, कुछ न कुछ तो लिखें और जब कुछ नहीं होता तो खबरें बनाई जाती है और राई का पहाड बनता है। तो मैं पूछना चाहता ह कि क्या यह जरूरी है कि आप चौबीस घंटे खबरें ही दिखाओं और चौबीस पन्नों का अखबार निकालो ही निकालो। समाज में जरूरी है वह ही जरूरी रहे तो अच्छा है गैर जरूरी को जरूरी बनाया जाना उचित नहीं है। हो सकता है कि मेरा यह लिखा किसी संभ्रांत पत्रकार को पंसद न आए लेकिन यह सच है और सच से मह मोडकर सच को मिटाया नहीं जा सकता। मैं उन पत्रकारों से माफी मांगता ह जो पत्रकारिता को एक मिशन समझते है और इसे पूजते हैं। आज भी समाज में ऐसे पत्रकार हैं जो समाज की सेवा को ही अपना धर्म मानते है और म उन सब को कोटि कोटि नमन करता ह। आज भी ऐसे लोग हैं जिनसे उम्मीद की किरण बाकी है। मैंने यह सारा अपने अनुभव के आधार पर लिखा है।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व इंदिरा गाँधी का ऑरकुट पर खुले आम अपमान

- Wednesday, July 8, 2009 1 Comment
भारत विश्व का सबसे बडा लोकतांत्रिक व गणतांत्रिक देश है। यहाँ के सभी नागरिकों को भारतीय संविधान में वाक व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अनुच्छेद उन्नीस (एक) (क) में दे रखी है। हमारे देश भारत में इस स्वतंत्रता का जमकर प्रयोग किया जाता है और लोगों को यह पता नहीं चलता कि इसका प्रयोग करते समय वे किस तरह से राष्ट्र के महापुरूषों का अपमान कर देते हैं । इसका एक नजारा हम आपको दिखाते हैं कि किस तरह भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का हमारे देश के लोग अपमान करते हैं और यह अपमान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर दिया जाता है और हमारे देश की सरकार और सारे देश का प्रशासन इसे मौन मूक बनकर देखता रहता है।
इंटरनेट पर मित्रता की एक कम्यूनिटी की एक वेबसाइट है ऑरकुट डॉट कॉम। इस साइट पर जो चाहे वो कम्यूनिटी बनाई जा सकती है और इसमें आप एक ग्रुप बनाकर अपने दोस्तों से प्रतिदिन या जब चाहे बातचीत कर सकते हो। इसी प्रकार के एक ग्रुप में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से घृणा करने की कम्यूनिटी बनाई गई है। इसे नाम दिया गया है वी हेट गाँधी। और इस साइट पर महात्मा गाँधी व कायदे आदम मौहम्मद अली जिन्ना का साथ साथ फोटो दिखाया गया है। इस कम्यूनिटी में छः हजार आठ सौ सदस्य बने भी है। इस कम्यूनिटी का निर्माण करने वाले ने अपना नाम देशभक्त इंडियन बताया है और अपने पते के तौर पर City of Dreams, Heaven, India का पता दिया गया है। इस साइट पर यह कप्यूनिटी 17 March 2006 14:55 पर बनी है। मजे की बात यह है कि इस कम्यूनिटी को बने करीब पोने दो साल हो रहे हैं और यह आज भी धडल्ले से चल रही है। इस देश के प्रशासन व गाँधी के नाम पर सत्ता सुख भोगने वाले नेतओं को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि गाँधी के साथ किस तरह की बत्तमीजी हो रही है। यह सारे देश के लिए शर्म की बात है विश्व का सबसे बडा व सबसे मजबूत लोकतंत्र जिसे अपना राष्ट्रपिता मानता है और जिसके नाम पर भारत देश की सत्ताऍं बनाई और बिगाडी जाती है उस व्यक्तित्व से इस देश व इस देश के लोगों व सरकार को कोई मतलब नहीं है। वर्तमान में केन्द्र में काँग्रेस के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह सरकार है और गाँधी के नाम पर चार पीढी से इस देश पर राज कर रहे परिवार का सबसे ज्यादा दबदबा इस सरकार पर है लेकिन इसका कोई असर इस तरह की घटनाओं पर नजर नहीं आता है। सरकार को चाहिए कि इस तरह के कृत्यों पर सख्ती से रोक लगाए व इसके लिए जिम्मेवार लोगों को दण्ड दिया जाए। हम आप लोगों की जानकारी के लिए इस साइट का लिंक यहाँ पर दे रहे हैं ताकि आफ भी ध्यान में आए कि आखिर क्या हो रहा गाँधी के साथ!http://www.orkut.com/Community.aspx?cmm=10194858
ऐसा नहीं है कि इस तरह का कृत्य सिर्फ महात्मा गाँधी के साथ हो रहा है। यह घटना इंदिरा गाँधी के साथ भी घटित हुई है और इसी ऑरकुट डॉट कॉम पर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री जिसे आयरन लेडी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है और जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती थी उनके साथ भी ऐसा ही हो रहा है ~~SAHIB~~ Nishchay Kar Apni Jeet Karoo नाम से एक व्यक्ति ने यह कम्यूनिटी बनाई है और यह कम्यूनिटी 25 September 2006 07:54 को बनाई गई है। इस कम्यूनिटी में भी सदस्यों की संख्या दो हजार चार सौ सिठसट है। देखिए ये पैराग्राफ जिसमें इंदिरा गाँधी से क्यों नफरत करें यह कहा गया है।http://www.orkut.com/Community.aspx?cmm=21062624 THis community is dedicated to all SIKHS across the world. This community is for highlighting the misdeeds done by INDIRA GANDHI and entire nehru / gandhi khaandaan.She ordered the massacre at Shri Harimandir Sahib, resulting in killing of 100s of innocent devotees came to pay homage and respect to shri Akal Takht and Sri Harimandir Sahib.Martyr Beant Singh and Satwant Singh, who in turn sent her to the devil, did a commendable job and kept the head of SIKHS flying highthis site is a salute to all the martyrs.वास्तव में यह हमारे देश के लिए शर्म की बात है कि जिन्होंने इस देश की आजादी में अपना सर्वस्व लुटा दिया उनके लिए इस तरह का कृत्य किया जाए और इससे ज्यादा शर्म की बात यह है कि इस तरह की बातें खुलेआम हो रही है और हमारी सरकारें कुंभकर्णी नींद में सोई है।
हमें इन दो महापुरूषों का पता चला है और ऐसा नहीं है कि सिर्फ इन्हीं के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपमान हो रहा है। बाला ठाकरे व मायावती सरीखे नेता भी इसकी चपेट में है और इससे सारे लोग वाकिफ है।
हम सारे भारत के नागरिकों से इस खबर के माध्यम से यह अपील करते हैं कि इस तरह के लोगों की इस कैम्पेन का आप विरोध करे और वैधानिक तरीके से इस कार्यक्रम को रोकने का प्रयास करें ताकि भविष्य में ऐसा कृत्य न हो पाए।
श्याम नारायण रंगाः shyamnarayan@gmail.com