Flash

श्री लक्ष्मीदास स्वामी अथक

बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी

पेंटर श्री लक्ष्मीदास स्वामी अथक

स्वतंत्रता सेनानी श्री लक्ष्मीदास स्वामी आत्मज श्री कालूराम जी स्वामी स्वतंत्रता आंदोलन के समाचारों को पढकर आंदोलन के प्रतिभागी बने। इन्होंने सन 1933 से समाचार पत्रों के लिए निरंतर कार्य किए। श्री हरिभाऊ उपाध्याय के सानिध्य में इन्होंने हिन्दुस्तानी सेवादल की शिक्षा प्राप्त की। श्रीमती कस्तूरबा गांधी की अध्यक्षता में पुष्कर में आयोजित राजनीतिक सम्मेलन में इनका प्रमुख योगदान रहा। प्रदर्शन और धरना आदि में हिस्सा लेने के कारण इन्हें छः मास की जेल हुई। यहां तक कि इन्हें देश निकाला दे दिया गया। श्री मुक्ताप्रसाद और वैद्य मघाराम आदि देशभक्तों से इनका निकट का सम्पर्क रहा। बीकानेर और कलकत्ता में प्रजामण्डल की स्थापना तथा उसकी समस्त गतिविधियों में इनका सक्रिय योगदान रहा। हरिजन सेवा संघ के भी कार्यकर्ता के रूप में इन्होंने अछूतोद्धार आदि समाजसेवा के अनेक कार्य किए। कहते हैं इनको इनका उर्फ नाम अथक कस्तूरबा गांधी ने दिया था। 

No Comment to " बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी पेंटर श्री लक्ष्मीदास स्वामी अथक "