Flash

श्री मूलचंद पारीक

बीकानेर के महान स्वतंत्रता सेनानी, श्री मूलचंद पारीक 
{05.07.1925 - 16.02.2008}

स्वतंत्रता सेनानी श्री मूलचंद पारीक आत्मज श्री नरसिंहदासजी, 14 - 15 वर्ष की उम्र में ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्रीय कार्यक्रमों से प्रभावित होकर आजादी की लडाई में जुड गए थे। श्री रघुवर दयाल गोयल की प्रेरणा से इन्होंने प्रजाप्ररिषद् बीकानेर में सक्रिय भूमिका निभाई। इन्होंने श्री रघुवर दयाल गोयल के नजरबंद रहने के मध्य संदेशवाहक बनने और अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने का कार्य किया। इनका सम्पर्क श्री हीरालाल शास्त्री, श्री जयनारायण व्यास और श्री गोकुल भाई भट्ट आदि से निरंतर रहा। इन्होंने दूधवाखारा आदि आंदोलनों में समाचार बुलेटिन एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित प्रसारित करने का कार्य किया। ये हिन्दू एवं जन्मभूमि जैसे समाचार पत्रों में भी लेख प्रकाशित कराते थे। ईदगाह बारी के बाहर बीकानेर में 15 अगस्त 1947 के दिन तिरंगा फहराने में इनकी प्रमुख भूमिका रही। 


1 One Comment " बीकानेर के महान स्वतंत्रता सेनानी श्री मूलचंद पारीक "

Unknown January 25, 2021 at 4:25 AM

पुराने स्वतंत्रता सेनानीयो् की याद ताजा करवाने के लिए कोटी कोटी धन्यवाद