Flash

बीकानेर के महान स्वतंत्रता सेनानी

श्री रावतमल कोचर

स्वतंत्रता सेनानी श्री रावतमल कोचर आत्मज श्री महता मेघराज कोचर की शिक्षा डूंगर काॅलेज बीकानेर में हुई। श्री मुक्ताप्रसाद जी से प्रेरित होकर इन्होंने गुप्त रूप से राजनीतिक चेतना जाग्रत करने की दृष्टि से स्थानीय नाटकों में भाग लेने के साथ सामाजिक स्तर के अनेक कार्य किए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कलकत्ता अधिवेशन में इन्होंने प्रमुख रूप से तत्कालीन स्वतंत्रता सेनानियों के साथ भाग लिया। इन्होंने सन 1925 से निरन्तर वकालात की। ये पूर्व में मित्र मण्डल के अंतर्गत काम करते थे जो कालान्तर में प्रजामण्डल के नाम से जाना गया। इन्होंने सत्य विद्या प्रचारिणी सभा के माध्यम से शिक्षा के विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य किये। ये ए.आई.सी.सी. और पी.सी.सी. से जुडे रहे। ये जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी थे। इस समिति के माध्यम से इन्होंने अनाज के भण्डार में कमी के लिए आंदोलन किया। 

No Comment to " बीकानेर के महान स्वतंत्रता सेनानी श्री रावतमल कोचर "