![]() |
श्री चंपालाल रांका |
बीकानेर के महान स्वतंत्रता सेनानी
श्री चंपालाल रांका
स्वतंत्रता सेनानी श्री चम्पालाल रांका आत्मज श्री सुजानमल रांका का जन्म देशनोक जिला बीकानेर में हुआ। इनका कर्मक्षेत्र कलकत्ता और बीकानेर रहा है। इन्होंने बी. काॅम. तक शिक्षा ग्रहण की थी। ये सन् 1945 में बीकानेर राज्य प्रजापरिषद् शाखा कलकत्ता के सदस्य बने। ये हरीश नाम से स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते थे। श्री रघुवरदयाल गोयल, डाॅ छगन मोहता और श्री सोहनलाल बांठिया आदि देशभक्तों के साथ इन्होंने आंदोलनों में परोक्षतः यथासमय सहयोग किया। जनजागृति के उद्देश्य से इन्होंने आज का बीकानेर नामक समाचार पत्र के प्रकाशन में सक्रिय भूमिका निभाई। यह समाचार पत्र कालांतर में रियासती आवाज के नाम से प्रकाशित हुआ। इन्होंने बीकानेर में साप्ताहिक समाचार पत्र ललकार की भी शुरूआत की। आंदोलनों में इनकी भूमिका पत्रकार के रूप में थी। इन्होंने श्रीगंगानगर के अनाज निकासी आंदोलन में भी भाग लिया।
No Comment to " बीकानेर के महान स्वतंत्रता सेनानी श्री चंपालाल रांका "
Post a Comment